Breaking News

कोरोना को लेकर डीएम ने की ऑनलाइन बैठक

 

 

कोरोना को लेकर डीएम ने की ऑनलाइन बैठक

दरभंगा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों का प्रतिदान जिला स्तर से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली जाती है। प्रखंड स्तर से भी प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली जाए। साथ ही प्रत्येक 2 दिन पर कि उनके स्वास्थ्य की चिकित्सीय जांच की जाए। यदि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज की स्वास्थ्य की हालत बिगड़ती है और उनका (SVo2) 90 से नीचे आ जाता है, तो उन्हें जिला में रेफर किया जाए। 95 से ऊपर वालों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज किया जाए।
उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में कोविड केयर सेंटर को सक्रिय करने तथा वहां पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग एजेंसी से कराने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में इलाजरत मरीजों का प्रतिदिन कम से कम 3 बार चिकित्सीय जांच की जाए। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की चिकित्सीय जांच में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।
बैठक में सिविल सर्जन दरभंगा, डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार एवं डीपीएम विशाल कुमार उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …