Breaking News

डीएम ने ऑक्सीजन आपूर्ति प्लांट का किया निरीक्षण

 

डीएम ने ऑक्सीजन आपूर्ति प्लांट का किया निरीक्षण

दरभंगा  कोोरोना के बढ़ते संक्रमण के परिणाम स्वरूप अन्य राज्यों एवं जिलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा के डीएमसीएच एवं सरकारी अस्पतालों में

 

ऑक्सीजन गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने आज कमतौल थाना अंतर्गत माधोपट्टी अवस्थित गुप्ता एयर फिलर प्लांट का निरीक्षण किया। इस प्लांट के द्वारा मुजफ्फरपुर, पटना एवं समस्तीपुर सहित कई जिलों में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति की जाती है।
निरीक्षण के दौरान तरल ऑक्सीजन का एक टैंकर लगा हुआ पाया गया। प्लांट के प्रोपराइटर ने बताया कि एक टैंकर में 20 हजार लीटर तरल पदार्थ रहता है। जिससे 2000 से 2500 तक ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर भरा जाता है।
जिलाधिकारी ने प्रोपराइटर को दरभंगा जिला को प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध रूप से ऑक्सिजन गैस आपूर्ति करने के निर्देश दिए। प्लांट की सुरक्षा के लिए एक सेक्शन सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा गैस सिलिंडर वितरण के लिए वरीय उप समाहर्ता प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा,दरभंगा श्री सत्यम सहाय को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …