Breaking News

जिले के 16 प्रमुख निजी अस्पतालों को किया गया कोरोना संक्रमित के इलाज के लिए डीएमसीएच से सम्बद्ध

जिले के 16 प्रमुख निजी अस्पतालों को किया गया कोरोना संक्रमित के इलाज के लिए डीएमसीएच से सम्बद्ध


दरभंगा  कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दरभंगा के 16 प्रमुख निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए डीएमसीएच से संबद्ध किया गया है। उन्हें अपने अस्पताल के सामान्य, आईसीयू एवं वेंटिलेटर युक्त वार्ड में उपलब्ध कुल बेड में से पचास फ़ीसदी बेड करोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन द्वारा किया गया है। उन्हें अपने 50 फ़ीसदी बेड को अलग करते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। उन अस्पतालों की व्यवस्था के निरीक्षण करने के लिए पदाधिकारियों के टीम प्रतिनियुक्त किये गए हैं जिनके द्वारा उन अस्पतालों के निरीक्षण किया जा रहा है।
अभिनय भास्कर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम दरभंगा एवं डॉ. अनिल कुमार अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा हेरिटेज हॉस्पिटल, दोनार दरभंगा, आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल बेंता रोड लहेरियासराय दरभंगा,आ ई बी स्मृति आरोग्य
सदन दिघी पश्चिमी टोला दरभंगा, सिटी हॉस्पिटल साहसुपन किलाघाट रोड नाका- 5 दरभंगा का निरीक्षण किया जाना है।
अजय कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा एवं
डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी दरभंगा द्वारा जोगिंदर मेमोरियल मेडिकल हॉस्पिटल हॉस्पिटल रोड लहेरियासराय, श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल प्रा. बेंता नियर-एमके कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, प्रसाद पॉली क्लिनिक बंगला गढ़ सदर दरभंगा, गोदावरी जीवछ मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शाहगंज बेंता लहेरियासराय दरभंगा का निरीक्षण किया गया।
मनोज कुमार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर दरभंगा एवं डॉ. जय प्रकाश महतो भीबीडीओ द्वारा अमृत नर्सिंग होम राजकुमार गंज दरभंगा, पारस ग्लोबल हॉस्पिटल भीआईपी रोड लहेरियासराय दरभंगा, श्यामा सर्जिकल संस्थान आईटी चौक जीएम रोड दरभंगा, रोज द मेडिसिटी एंड आईभीएफ सेंटर दिघी वेस्ट मिश्र टोला दरभंगा, का निरीक्षण किया जाना है।
श्रीमती कंचन कुमारी झा,वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा एवं डॉ. सत्येंद्र मिश्र द्वारा दरभंगा चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वितीय तल्ला गामी सेंटर भीआईपी रोड बेंता चौक दरभंगा, श्यामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल गुड्डू रेस्ट हाउस अल्लपट्टी चौक दरभंगा, प्राइम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एनएच 57 ऑपोजिट न्यू बस स्टैंड नई दिल्ली मोर दरभंगा, स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल विवेकानंद नगर मब्बी दरभंगा का निरीक्षण किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के सभी जिलों के कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग अलग मेडिकल कॉलेजों को डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पीटल के रूप में चिन्ह्ति किया गया है, ताकि संबंधित जिले के मरीजों को इलाज कराने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके। विभिन्न जिलों के लिए निम्नप्रकार से डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाए गए हैं।
पटना, सारण,सिवान और गोपालगंज जिला के कोरोना संक्रमित मरीजों लिए पीएमसीएच, पटना को डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पीटल के रूप में चिन्ह्ति किया गया है।
भोजपुर बक्सर, वैशाली,रोहतास, कैमूर और पटना जिला के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एनएमसीएच, पटना को,
दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल और बेगूसराय जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए डीएमसीएच, दरभंगा को,
भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और लखीसराय जिला के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज, भागलपुर को,
मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शिवहर जिले के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर को
गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले के लिए एएनएमएमसीएच, गया। को,
नालंदा नवादा और शेखपुरा जिला के लिए  वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल, पावापुरी,नालंदा को,
पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण जिला के लिए  राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बेतिया को एवं
सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया,अररिया कटिहार एवं किशनगंज जिला के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मधेपुरा को डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पीटल के रूप में चिन्ह्ति किया गया, जहाँ कोरोना से प्रभावित लोगों के लिये पर्याप्त संख्या में वेंटीलेटरयुक्त बेड्स की व्यवस्था की गयी है। जिस मेडिकल कॉलेज को जिन जिलों के लिए डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है उन जिलों के कोरोना संक्रमित मरीजों को उसी मेडिकल कॉलेज में जाना है।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …