Breaking News

जिलाधिकारी ने डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण
डीएमसीएच का अपना ऑक्सीजन प्लांट हुआ चालू
आईसीयू में 25 बेड चालू करने को डीएम ने दिए निर्देश

दरभंगा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आईसीयू में कार्य 07 वेंटिलेटर युक्त बेड को बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ने आज डीएमसीएच में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित बीएमसीआईसीएल के अभियंताओं के द्वारा ऑक्सीजन प्लांट को चालू कर दिया गया। जिससे डीएमसीएच स्वयं प्रतिदिन 45 सिलेंडर ऑक्सीजन गैस का निर्माण कर सकेगा। डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाने से डीएमसीएच को अपने बेडों के लिए ऑक्सीजन मिलती रहेगी।

डीएम ने निर्माणाधीन आईसीयू का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने डीएमसीएच के नये आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया जहां वेंटिलेटर युक्त 25 बेड स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित बीएमसीआईसीएल के अभियंताओं को हर हाल में 20 अप्रैल के 12:00 बजे तक नया आईसीयू चालू कर देने के निर्देश दिए। नया आईसीयू चालू हो जाने पर डीएमसीएच में वेंटिलेटर युक्त बेडों की संख्या 32 हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि नये आई सी यू में स्टैबलाइजर, यूपीएस और सेंसर लगाया जाना है तथा विद्युत आपूर्ति चालू की जानी है। जिलाधिकारी ने हर हाल में इन कार्यों को आज ही पूरा कर लेने का सख़्त निर्देश दिया। उन्होंने डीएमसीएच के अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर कोविड अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा नर्सिंग हॉस्पिटल को ऊपर शिफ्ट किया जाए ताकि कोविड मरीज पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके।

अरटीपीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने का दिया निर्देश
उप विकास आयुक्त ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरटीपीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, डीएमसीएच के अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता विद्युत, (बीएमएसआईसीएल) बिहार मेडिकल सर्विस इन इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत उपस्थित थे।
कोरोना काल में निम्न बातों का रखें ध्यान
– मास्क का नियमित करें उपयोग
– छींक आने पर हमेशा मास्क, आस्तीन या रुमाल का इस्तेमाल करें
– दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा ख्याल रखें।
– – साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से सैनिटाइजर साथ रखें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …