Breaking News

मधुबनी कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है।

 

सर्दी खांसी लक्षण होने पर कोरोना का अवश्य करायें जांच, निगेटिव आने पर ही लें टीका.
– 1 मई से व्यस्कों को लगेगा टीका, विभाग की तैयारी पूरी.

 

मधुबनी  कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। अब तक 45 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही वैक्सीन की खुराक दी जा रही थी। वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा जिसके बाद उन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी| सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को निदेश दिया है कि किसी भी व्यक्ति अर्थात जिन्हें सर्दी , खांसी , बुखार अथवा इनमें से कोई भी लक्षण हो तो उन्हें सर्व प्रथम कोविड की जांच करवा दी जाय । रिपोर्ट निगेटिव होने की स्थिति में ही कोविड का टीका दिया जाय । इस आशय की एक सूचना तत्काल ए4 साइज पेपर पर संदेश लिखकर प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर प्रसारित कर दिया जाय । कारण यदि कोई भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव की स्थिति में टीका लेता है तो उनके लिए यह नुकसान दायक हो सकता है।

वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण:
भारत सरकार के मुताबिक यह वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण होगा| प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों को टीका कृत किया गया| दूसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर तथा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका दिया जा रहा है। तीसरे चरण में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा। इस दौरान पहले से 45 साल के ऊपर वाले तथा हेल्थ केयर एवं फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन अभियान भी जारी रहेगा| वहीं जिला में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 534 हो गया है।

जिले में 2.27 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विश्वकर्मा ने बताया मंगलवार को जिले में 39 सत्र स्थलों पर टीकाकरण किया गया।जिले को 642 वैक्सीन वाइल उपलब्ध है| 1 मई से व्यस्कों को टीकाकृत किया जाएगा। उसके लिए विभाग ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। वहीं जिले में अब तक 2 लाख 27 हजार 977 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है जिसमें 16,041 हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज,11,939 हेल्थ केयर वर्कर को सेकंड डोज, 9,027 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज, 4,170 फ्रंटलाइन वर्कर को सेकंड डोज, 1,21,288 लोग जो 60 वर्ष से ऊपर के हैं को प्रथम डोज, 13,089 को सेकंड डोज तथा 45 से 59 वर्ष के 48,301 लोगों को प्रथम डोज,4,095 लोगों को सेकंड डोज दिया जा चुका है।

कोविड- 19 के टीका लेने के बाद भी कोविड- 19 के नियमों का पालन करें :
व्यक्तिगत स्वच्छता और 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
•बार.बार हाथ धोने की आदत डालें।
•साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
•छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें।
•उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके।
•घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
•बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें।
•आंख नाक एवं मुंह को छूने से बचें।
•मास्क को बार.बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …