Breaking News

कोरोना से जंग मे ई ललन एवं ई अरुण हुए शहीद:बेसा

 

कोरोना से जंग मे ई ललन एवं ई अरुण हुए शहीद:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के सदस्य सह सहायक अभियंता,एडवांस प्लानिंग, ग्रामीण कार्य विभाग ई ललन कुमार एवं ई अरुण कुमार,सहायक अभियंता,पथ प्रमण्डल बेनीपुर,पथ निर्माण विभाग सहायक सदस्य,बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ कोरोना से जंग मे शहीद हो गए। ई ललन एवं ई अरुण के असामयिक निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। ई ललन एवं ई अरुण कर्मठ,योग्य एवं अभियन्त्रण सेवा के प्रति समर्पित अभियंता थे।ये बातें आज संध्या 4.45 बजे बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ , अभियंता भवन, बोरिन्ग रोड पटना मे आयोजित शोक सभा के दौरान बेसा के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कही। डा चौधरी ने सरकार से ई ललन एवं ई अरुण के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। विकास के कार्यों में लगे हुए अभियंता जिस रफ्तार से संक्रमित एवं काल कवलित हो रहे हैं,वह काफी चिन्तित करने वाला है। ज्ञातव्य हो कि ई ललन कुमार 48 साल की आयु मे 19 अप्रैल के सुबह करीब 8 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में अंतिम सांस ली जबकि ई अरुण 45 वर्ष की आयु में राँची स्थित अपने आवास पर चिर निद्रा में सो गये । ई ललन कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके थे। परन्तु कोरोना से जंग मे जिन्दगी की आखिरी लड़ाई हार गये। दुखद स्थिति यह है कि इस साल बेसा ने अब तक अपने तेरह सदस्यों को खो दिया है। ई ललन कुमार एवं ई अरुण कुमार के निधन से मर्माहत बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा अभियंता भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे ई विनोद चौधरी उपाध्यक्ष,बेसा,ई हीरानन्द झा पूर्व उपाध्यक्ष सहित भारी संख्या मे अभियंताओ ने दोनों अभियंताओ के प्रति दो मिनट का मौन रख अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …