Breaking News

दरभंगा news 24 live पर पढ़े और जाने रामनवमी की मुख्य विशेषता।

 

 

दरभंगा news 24 live पर पढ़े और जाने रामनवमी की मुख्य विशेषता

 

रामनवमी हिंदुओं का सांस्कृतिक पर्व है। यह पर्व अयोध्या के राजा दशरथ तथा महारानी कौशल्या के पुत्र भगवान श्री राम के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। श्री राम भगवान विष्णु के 10 अवतारों में सातवें अवतार हैं। रामनवमी का त्यौहार हिंदू तालिका के अनुसार प्रतिवर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी का उत्सव मुख्य रूप से अयोध्या बिहार भद्राचलम और रामेश्वरम में मनाया जाता है। अयोध्या में लाखों-करोड़ों लोग सरयू नदी में स्नान करते हैं। भगवान राम के भजन कीर्तन के साथ-साथ श्री राम चरित्र मानस के अखंड पाठ का आयोजन होता है। दक्षिण भारत के भद्राचलम में रामनवमी का त्यौहार भगवान राम सीता माता के विवाह की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। हिंदू भक्त अपने घरों में भगवान राम और सीता माता की मूर्तियां रखकर कल्याण उत्सव करते हैं। दिन के अंत में इन मूर्तियों की झांकी निकलती है। महाराष्ट्र में यह त्योहार गुड़ी पड़वा से आरंभ होता है। और चैत्र नवरात्रि के रूप में 9 दिनों तक मनाया जाता है भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहते हैं। क्योंकि वह धार्मिकता के साक्षात उदाहरण है। स्वामी विवेकानंद के शब्दों में भगवान राम सत्य नैतिकता , आदर्श पुत्र अनुकुल पति एवं एक आदर्श राजा के प्रतीक है। रामनवमी के पर्व का अनुष्ठान सूर्य देवता की पूजा से आरंभ होता है। क्योंकि भगवान राम का जन्म त्रेता युग में दोपहर को अभिजीत नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए मंदिरों में दिन के 12:00 बजे आरती होती है तथा प्रसाद वितरण होता है। भक्तजन दिनभर श्री राम के स्मरण में भजन कीर्तन प्रवचन का आयोजन करते हैं। एक प्रबल लोग जो ध्यान में आता है वह निमन है।

श्री राम राम रामेति रमे रामे मनोरमे सहस्त्रनाम का तुल्य राम नाम वरानने यहां सरल मंत्र इतना प्रभावशाली है कि विष्णु सहस्त्रनाम से समतुल्य है।

दरभंगा NEWS 24 LIVE
एडिटर — अजित कुमार सिंह🖊️🖊️🖊️

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …