Breaking News

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रत्येक परिवार को दिए जाएंगे 6 मास्क

 

 

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रत्येक परिवार को दिए जाएंगे 6 मास्क

जीविका ग्राम संगठन से खरीदे जाएंगे मास्क

अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने पत्र जारी कर दिया निर्देश

मधुबनी कोरोना महामारी के रोकथाम तथा मास्क के उपयोग को बढ़ाने के लिए सरकार ने निर्णय लिया की ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध 15 वें वित्त आयोग के अनुदान मद की राशि से हर ग्रामीण परिवार को मास्क उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिले के जिलाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिया है जारी पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक परिवार को 6 मास्क के दिए जाएंगे।प्रत्येक मास की कीमत 15 रू से अधिक नहीं होगी मास्क के लिए अधिकतम 100 रू. प्रति परिवार की दर से 15 वें वित्त आयोग के अनुदान मद से राशि का उपयोग किया जा सकता है। मास्क का वितरण संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव के माध्यम से किया जाएगा मास्क का वितरण किसी भी प्रकार का एक फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाने पर किया जाएगा वितरण पंजी में हस्ताक्षर अंगूठा लेना अनिवार्य होगा।

जीविका ग्राम संगठन से खरीदारी करनी है मास्क:

पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत मास्क का खरीदारी जीविका संपोषित ग्राम संगठन, संकुल संघ, उत्पादन समूह, उत्पादन कंपनी, खादी भंडार से करेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सके यदि इन संगठनों द्वारा आवश्यक मात्रा में मास्क उपलब्ध नहीं कराया जा सके तो ही वैसी स्थिति में स्थानीय स्तर पर कपड़े का मास्क तैयार करवाया जाएगा इससे जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित उद्यमियों को सेवा प्राथमिकता पर ली जा सकती है मासिक वितरण समय पर सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी अन्य संगत वर्णित निर्णय ले सकेंगे। मास्क वितरण में पूर्ण खुलापन एवं पारदर्शिता के साथ हर परिवार को मां से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया है।

कोविड- 19 के टीका लेने के बाद भी कोविड- 19 के नियमों का पालन करे :
व्यक्तिगत स्वच्छता और 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
•बार.बार हाथ धोने की आदत डालें।
•साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
•छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें।
•उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके।
•घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
•बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें।
•आंख नाक एवं मुंह को छूने से बचें।
•मास्क को बार.बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …