रामनवमी के अवसर संपूर्ण रामायण का मिथिलाक्षर में हुआ लिप्यांतरण

मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के अभियानियों ने बुधवार को श्रीरामनवमी के अवसर पर सम्पूर्ण तुलसीकृत रामायण का मिथिलाक्षर में लिप्यांतरण कर इसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर प्रसारित किया। जानकारी देते हुए अभियान के वरीय संरक्षक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि ऑनलाइन उपक्रम के वर्चुअल मोड में संचालित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मिथिलाक्षर साक्षरता अभियानियों ने भाग लेकर मिथिला की धरोहर लिपि मिथिलाक्षर के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया
।अभियानियों ने अपने-अपने हिस्से के श्लोक, सोरठा, चौपाई, दोहा, छंद आदि मिथिलाक्षर में लिखकर उसकी छवि को 8 बजे से शाम 5 बजे तक मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान समूह के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। मिथिलाक्षर के उन्नयन के प्रति अभियानियों के समर्पण भाव से उत्साहित अभियान के संस्थापक पं अजय नाथ झा शास्त्री ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के जरिए मिथिलाक्षर लिपि के प्रति मैथिलीभाषी आम व खास लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। लिप्यांतरण कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक ललित ठाकुर, नवीन झा एवं देवेन्द्र झा की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal