बिहार में चल रही है “शैडो सरकार”—-डॉ शशिकान्त
पटना आम आदमी पार्टी,बिहार के मुख्यप्रवक्ता डॉ शशिकान्त ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि ये सरकार कुम्भकर्ण की तरह गहरी निंद्रा में सोई हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले ही आगाह कर चुकी थी कि जनसंख्या के अनुपात में न डॉक्टर हैं ,न नर्स हैं और न ही हॉस्पिटल और अगर जहाँ डॉ हैं, नर्स है,हॉस्पिटल है तो वहाँ इलाज़ नहीं है। फिर भी सरकार अंधी,गूँगी और बहरी

बनी रही । आज जब स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है तो स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सारे रिक्त पदों को भरने का निर्देश दे रही है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का तीखी आलोचना किया है और कहा है कि यह निर्णय “आग लगने के बाद कुआँ खोदने” के जैसा है।
उन्होंने सरकार से मांग किया है कि एक गुप्तचर एजेंसी का गठन करे जो प्रतिक्षण के वस्तु स्थिति से सरकार को अवगत कराता रहे। उन्होंने कहा प्रदेश में एक “शैडो सरकार” चल रही है जो प्रदेश में क्रिटिकल सिचुएशन क्रिएट कर रखा है। कुछ ऐसे लोग हैं जो शैडो सरकार का हिस्सा है और वो ऑक्सीजन के सिलिंडर का कालाबाजारी, एम्बुलेंस का चार्ज सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुणा बढ़ाकर लेना,रेमडेसिवर जैसे अतिआवश्यक दवाओं को आउट ऑफ मार्केट के खेल में शामिल हैं। उन्हें सरकार से तनिक भी डर नहीं है। बेरोकटोक के मौत के सौदागर के रूप में घूम रहे हैं। ऐसे खेल में सरकारी हॉस्पिटल, प्राईवेट हॉस्पिटल,कई नामी गिरामी दवा कंपनी व मेडिकल हॉल भी शामिल हो सकते हैं ।
उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से माँग किया है कि जो लोग “शैडो सरकार” चला रहे हैं और जो मानवता के साथ खेल रहे हैं, उन्हें गुप्त तरीके से पकड़ा जाए और इस खेल में शामिल लोगों को फाँसी की सज़ा दिलायी जाय ताकि इस तरह के विपरीत परिस्थितियों में कोई मानवता के साथ खेलने का साहस न कर सके ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal