Breaking News

महाविद्यालय के पत्रकारिता सर्टिफिकेट कोर्स के तत्वावधान में ‘नई शिक्षा नीति और पत्रकारिता’ विषयक वेबीनार आयोजित

सी एम कॉलेज के परीक्षा भवन निर्माण एवं तालाब सौन्दरीकरण में विधायक प्रो विनय चौधरी करेंगे पूर्ण सहयोग

समाज को कोरोना के प्रति जागरूक व पीड़ित के प्रति संवेदनशील बनाना पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी- प्रो विनय चौधरी

समीक्षात्मक चिंतन,बहु भाषाई ज्ञान तथा उच्च तकनीक के बदौलत छात्र बनेंगे सफल पत्रकार- विशाल गौरव

महाविद्यालय में बनेगा उमाकांत चौधरी स्मृति स्थल, आयोजित होंगे स्मृति व्याख्यान- प्रो विश्वनाथ

महाविद्यालय के पत्रकारिता सर्टिफिकेट कोर्स के तत्वावधान में ‘नई शिक्षा नीति और पत्रकारिता’ विषयक वेबीनार आयोजित

बेनीपुर के विधायक ने किया पत्रकारिता सत्र 2020-21 के छात्रों के ऑनलाइन वर्ग का औपचारिक उद्घाटन

सी एम कॉलेज में पत्रकारिता के स्नातकोत्तर स्तरीय स्ववित्त पोषित कोर्स प्रारंभ करने का प्रयास जारी
नई शिक्षा नीति में हिंदी व अंग्रेजी के साथ ही एक स्थानीय भाषा के अध्ययन पर जोर दिया गया है,क्योंकि इन तीनों के बदौलत ही कोई भी पत्रकारिता कघ बुलंदी पर पहुंच सकता है।यद्यपि आज सोशल मीडिया काफी सक्रिय है, परंतु अपनी प्रमाणिकता के अभाव में उसकी सत्यता हमेशा ही संदिग्ध होती है। फिर भी वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया को जबरदस्त चुनौती दे रहा है।आज कोरोना के प्रति समाज को जागरूक व संवेदनशील बनाना पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है।उक्त बातें बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने सी एम कॉलेज, दरभंगा के पत्रकारिता सर्टिफिकेट कोर्स के तत्वावधान में “नई शिक्षा नीति और पत्रकारिता” विषयक वेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में कहा।
विधायक ने पत्रकारिता सत्र 2020-21 के छात्रों के ऑनलाइन वर्ग का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते हुए कहा कि सी एम कॉलेज के परीक्षा भवन निर्माण एवं तालाब सौंदर्यीकरण में मैं पूर्ण सहयोग करूंगा।आज ऑनलाइन वर्ग संचालन हमारी शिक्षा-पद्धति का अभिन्न अंग बन चुका है। उन्होंने छात्रों को सफल पत्रकार बनने हेतु संक्षेपण कला, बृहद शब्द ज्ञान के साथ ही वस्तुनिष्ठता, निष्पक्षता तथा कठिन परिश्रम की सलाह दी।
मुख्य वक्ता के रूप में दरभंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक विशाल गौरव ने कहा कि समीक्षात्मक चिंतन,बहु भाषाई ज्ञान तथा उच्च तकनीक के बदौलत छात्र सफल पत्रकार बन सकते हैं।आज हिंदी पत्रकारिता का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है,परंतु पत्रकारों को हिंदी,अंग्रेजी के अलावा स्थानीय भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए।हमें प्रतिकूल परिस्थिति में कार्य करने की ललक हो तो टूटने के बजाय रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को जल्दीबाजी का साहित्य बताते हुए कहा कि पत्रकारों को साहित्यिक व भाषाई ज्ञान अनिवार्य है।
विषय प्रवेश कराते हुए पत्रकारिता के शिक्षक ललित कुमार झा ने कहा कि पत्रकारिता वैश्वीक स्तर पर व्यावसायिक रूप से नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारोन्मुख कोर्स है।आज पत्रकारिता में ज्ञान के साथ ही तकनीक का भरपूर उपयोग अपेक्षित है।सी एम कॉलेज पत्रकारिता के प्रथम बैच के छात्र एवं शिक्षक संतोषदत्त झा ने कहा कि पत्रकारिता समाजसेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।पिछले 10 वर्षों में पत्रकारिता का स्वरूप काफी परिवर्तित हुआ है,जिसका समाज के सशक्तिकरण में महती भूमिका है।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि महाविद्यालय में समाजसेवी नेता प्रो उमाकांत चौधरी की स्मृति स्थल बनाया जाएगा तथा शीघ्र ही उनके नाम पर स्मृति व्याख्यान आयोजित की जाएगी।उन्होंने पत्रकारों को कोरोनायोद्धा बताते हुए विधायक के कोरोना काल में जनतासेवा की सराहना करते हुए उनसे महाविद्यालय में परीक्षा भवन निर्माण एवं तालाब सौन्दर्यीकरण में सहयोग की मांग की। प्रधानाचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में पत्रकारिता के स्नातकोत्तर स्तरीय स्ववित्त पोषित कोर्स प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है। बेबीनार में प्राची परासर,राजकुमार गणेशन,विजय कुमार पंडित, ज्योत्स्नाआनंद,आशीष रंजन, धर्मेंद्र कुमार,त्रिपुरारी शर्मा,राकेश कुमार,आईशा शर्मा,अरबाज खान,अमरजीत कुमार,नजराना परवीन,दीपक कुमार,सत्यप्रकाश, नलीन झा,सिमरन,चंद्रमणि झा,कैलाश ठाकुर,निधि आकांक्षा,अफजल खान सहित 60 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।
आगत अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकारिता समन्वय आर एन चौरसिया ने कहा कि पत्रकारिता में काफी शक्ति होती है जो समाज को जगाता है तथा सरकार को सचेत करता है। यह गरीब व दलितों की आवाज है जो लोकव्यवहार को नियंत्रित एवं निर्देशित करता है। धन्यवाद ज्ञापन डा शंभू मंडल में किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …