Breaking News

मांग दिवस पर पण्डासराय भाकपा माले कार्यालय में हुआ धरना आयोजित

मांग दिवस पर पण्डासराय भाकपा माले कार्यालय में हुआ धरना आयोजित
कोविद की बेहतर इलाज के लिए बेड ,ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अस्पताल सहित अन्य मांगें सरकार से की गई

 

लहेरियासराय पण्डासराय भाकपा माले कार्यालय में आज भाकपा माले के राज्यव्यापी “मांग दिवस”पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुई धरना देकर राज्य और केंद्र सरकार से कोरोना से मर रहे लोगों को बचाने के लिए बेड , ऑक्सीजन, वेंटिलेटर ,व्यापक जांच की व्यवस्था, सरकारी और निजी अस्पतालों में50प्रतिशत बेड कोविद मरीजों के लिए आरक्षित करने, कोविद डेडिकेटेड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने, निजी अस्पतालों में सरकारी खर्च पर इलाज कराने, नए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को बहाल करने की मांग किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के बरिष्ट नेता आर के सहनी ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी पासवान, सदीक भारती, शिवन यादव, जमालुद्दीन, अवधेश कुमार सिंह, उमेश प्रसाद शाह, कामेश्वर पासवान, पप्पू खान, नेयाज अहमद इत्यादि शामिल हुये।
मौके पर आर के सहनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना पीड़ितों की जिंदगी बचाने में विफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि कोरोना के दूसरे लहर से मुकाबला की तैयारी करने के बदले केंद्र सरकार ने चुनाव और महाकुंभ के जरिये कोरोना को बढ़ाने का अपराध किया है।लक्ष्मी पासवान ने कहा कि दरभंगा के सभी निजी अस्पताल कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है और बोर्ड लटका दिया है कि सीट खाली नहीं है।नेयाज अहमद ने कहा कि जब सिरियस मरीज ही डीएमसीएच में भर्ती होगा तो कम सिरियस मरीज का इलाज कहाँ होगा ?उन्होंने कहा कि कोरोना के अलावे दूसरी बीमारी के मरीज का भी इलाज होना चाहिए।
आर के सहनी

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …