Breaking News

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद सब्जी व फल मंडियों में कोरोना गाइडलाइन की धड़ल्ले से हो रही अनदेखी और रिहायशी इलाकों में सेनिटाइजेशन एवं फाॅगिंग नहीं किए जाने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने चिंता जताई

कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताई चिंता

सब्जी बाजार व रिहाइशी इलाकों में नियमित सेनिटाइजेशन एवं फाॅगिंग किए जाने की उठाई मांग

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद सब्जी व फल मंडियों में कोरोना गाइडलाइन की धड़ल्ले से हो रही अनदेखी और रिहायशी इलाकों में सेनिटाइजेशन एवं फाॅगिंग नहीं किए जाने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने चिंता जताई है। मंगलवार को संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि सब्जी बाजार में भारी भीड़ होने के बावजूद खरीददारी करने आने वाले लोग मास्क लगाने एवं दो गज की दूरी का पालन करने में जिस प्रकार कोताही बरत रहे हैं यह चिंता का विषय है। उन्होंने कटहलबाड़ी, स्टेशन रोड एवं गुदरी बाजार की सब्जी मंडियों को खुली जगह पर शिफ्ट करने की मांग करते हुए इन मंडियों की नियमित सेनिटाइजेशन कराने एवं यहां आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रिनिंग कराने की व्यवस्था बहाल किए जाने की जिला प्रशासन से मांग करते हुए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की व्यवस्था दुरुस्त करने का अनुरोध किया है।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम द्वारा बार-बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील का लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ने को चिंता का विषय बताया। उन्होंने आम लोगों से आपस में दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का अनुपालन करने की अपील की। प्रो जीवकांत मिश्र ने सब्जी बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की सरेआम उड़ाई जा रही धज्जियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस बल की गश्तियों में चौकसी बरतने की मांग की। प्रवीण कुमार झा ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर के रिहाइशी इलाकों में नियमित सेनिटाइजेशन एवं फाॅगिंग करने की मांग उठाई।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …