दरभंगा यूनेस्को क्लब के सक्रिय सदस्य एवं झुनझुनवाला डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक संजय झुनझुनवाला का कोरोना महामारी की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर दरभंगा में शोक की लहर दौड़ गई। क्लब के सदस्यों ने ऑनलाइन एक कन्डोलेशन मीटिंग कल शाम

आयोजित की उपरोक्त अवसर पर क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहां की झुनझुनवाला कई सामाजिक संस्थाओं बालाजी परिवार, हैप्पी फैमिली एवं अन्य सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे। यूनेस्को क्लब के कार्यक्रमों में भी आगे बढ़कर काफी क्रियाशील रहे हैं। उनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की सहन शक्ति प्रदान करें। यही हम लोगों की दुआ है।
क्लब के प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक कर्मठ सदस्य हमारे बीच से चला गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस महामारी में उनके द्वारा जरूरतमंदों को कोरोना वैक्सीन, रैपिड एवं आरटी पीसीआर टेस्ट, ऑक्सीजन, सरकारी एंबुलेंस आदि की सुविधा अपने लेवल से करवाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर इसका लाभ अन्य लोग भी उठा सकते हैं।
झुनझुनवाला के निधन पर क्लब के बिनोद कुमार पंसारी, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रतन खेरिया,डा० विनोद कुमार, रिंकू कुमार झा, प्रदीप झा, राघवेंद्र कुमार, रामबाबू शाह, सुधीर गुप्ता, प्रोफेसर रघुनाथ शर्मा, एस० एच० अली, अधिवक्ता युगल सराफ, अशोक पंसारी, अमरनाथ शाह, शैलेश कुमार, डॉ शीला साहू, डॉ राम बाबू खेतान, ललित कुमार मिश्रा, प्रोफेसर समीर वर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, डॉ रंजना रानी मिश्रा, आलोक सिंह, प्रोफ़ेसर हेमपती झा आदि ने मृतआत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा एवं कहा कि उनके निधन से समाज को एक कर्मठ युवा कार्यकर्ता से महरूम होना पड़ा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal