संसाधनों के अभाव में भगवान भरोसे चल रहा PHC घनश्यामपुर की व्यवस्था – धीरज

मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज कुमार झा ने घनश्यामपुर पीएचसी में कोविड-19 के मद्देनजर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अस्पताल से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर अस्पताल प्रभारी के साथ वार्ता किया।
वार्ता के क्रम में अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा, जांच की सुविधा, कोरोना से संबंधित दवाइयों की उपलब्धता, वैक्सीनेशन की प्रक्रिया, अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता, मरीजों के देखरेख की प्रणाली समेत अन्य कई मुद्दों पर विस्तृत परिचर्चा हुआ। वार्ता के बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में मैन पावर की कमी, डॉक्टर की कमी, वैक्सीन की कमी, अस्पताल परिसर के अलावे अन्य किसी जगह जाँच की व्यवस्था नहीं होने, वेंटिलेटर की अनुपलब्धता एवं गम्भीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था नहीं होने जैसी कई गंभीर बातें सामने आई है जो कि चिंता का विषय है और शासन प्रशासन को शीघ्रातिशीघ्र इन विषयों पर संज्ञान लेकर समाधान हेतु कार्य करना चाहिए। विदित हो कि वर्तमान सम्पूर्ण अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था मात्र दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। स्वयं अस्पताल प्रभारी ने जानकारी दिया है कि अन्य दो डॉक्टर स्वयं कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस सन्दर्भ में धीरज कुमार झा ने कहा कि इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि डॉक्टर के अभाव में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जाएं। साथ ही उन्होंने ने वैक्सिन कि ससमय और पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नहीं होने पर भी प्रश्न उठाया और इस विषय पर DM और सिविल सर्जन से शिकायत करने की बात कही।
इसके अलावे विभिन्न गांवों में आवश्यकता के अनुरूप जाँच शिविर लगाने एवं होम क्वारन्टीन में रह रहे मरीजों के प्रतिदिन मोनिटरिंग के लिए प्रभावी कार्यशैली अपनाने की मांग को अस्पताल प्रभारी के समक्ष रखा। जिसपर उन्होंने उचित क्रियान्वयन की बात कहा। इसके अलावे उन्होंने क्षेत्र के लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने एवं चिकित्सा सेवाओं में मेडिकल स्टाफ एवं डॉक्टरों के मदद करने के लिए भी अपील किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal