Breaking News

सुकांत सोम के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक रोहित सरदाना एवं अरुण कुमार सिंह के प्रति भी जताई संवेदना

सुकांत सोम के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक

रोहित सरदाना एवं अरुण कुमार सिंह के प्रति भी जताई संवेदना

जाने-माने साहित्यकार एवं पत्रकार सुकांत सोम, चर्चित टीवी पत्रकार रोहित सरदाना और बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के असामयिक निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शुक्रवार को शोक जताया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संवेदना में कहा कि इनके निधन से साहित्य, पत्रकारिता एवं प्रशासनिक जगत को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मिथिला मैथिली के विकास में सुकांत सोम के अवदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वहीं रोहित सरदाना

और अरुण कुमार सिंह अपने कृतित्व के कारण सदा अमर रहेंगे।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कोरोना के कारण असमय काल के गाल में समाये तीनों लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इनके निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने इन सभी निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों से इन घटनाओं से सीख लेते हुए इस महामारी की स्थिति में पूर्णत: एहतियात बरतने की अपील की।
साहित्य अकादमी के पूर्व मैथिली प्रतिनिधि डाॅ प्रेम मोहन मिश्र एवं एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा ने कहा कि मिथिला-मैथिली के हितचिंतक सुकांत सोम के निधन से इस क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने रोहित सरदाना और अरुण कुमार सिंह के निधन पर भी गहरी संवेदना जताई। संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने आज के दिन को साहित्य, पत्रकारिता एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लिए काला शुक्रवार करार दिया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि इन तीनों लोगों की खासियत थी कि ये निजी जिंदगी से लेकर अपने कार्यक्षेत्र तक में सच बोलने की अदम्य साहस रखते थे। इन सभी का इस तरह जाना एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव जान पड़ता है। एमएलएसएम कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ रमेश झा, डॉ गणेश कांत झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो विजयकांत झा, हीरा कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, विनोद कुमार झा, दुर्गानंद झा, गणपति झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, प्रो चन्द्रमोहन झा पड़वा आदि ने भी इनके निधन पर शोक संवेदना जताई।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …