Breaking News

MLSM कॉलेज दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉक्टर विद्या नाथ झा 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने नवनियुक्त प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्र को अपना प्रभार सौंपा

एम एल एस एम कॉलेज दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉक्टर विद्या नाथ झा 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने नवनियुक्त प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्र को अपना प्रभार सौंपा इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज द्वारा

प्रकाशित दो पुस्तकों “विमर्श के नए क्षितिज” (संपादक डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ) और “महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह : व्यक्ति और कृति” (संपादक डॉ अमरकांत कुमर) का विमोचन किया। कुलपति महोदय ने कहा कि सच्चा शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता , केवल वह समय के बंधन से मुक्त होता है। उन्होंने शिक्षकों को डॉ विद्या नाथ झा के शिक्षा भाव का अनुकरण करने की अपील की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के संस्थापक एवं सिंडिकेट सदस्य डॉक्टर बैद्यनाथ चौधरी ने एक शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के रूप में डॉक्टर झा के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर विद्या नाथ झा ने की, कार्यक्रम का संचालन डॉ सतीश कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेम मोहन मिश्र ने कुलपति के प्रति अपनी सदा शयता व्यक्त की और कॉलेज में शैक्षिक विकास हेतु सभी से सहयोग मांगा। इस अवसर पर दोनों संपादकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय में नव विकसित उद्यान का भी उद्घाटन वृक्षारोपण कर कुलपति महोदय द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री सुमन कुमार झा एवं श्री अनूप कुमार झा को स्वत: स्फूर्त भाव से उद्यान को विकसित करने हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …