Breaking News

दरभंगा / लहेरियासराय भाकपा माले कार्यालय में माले और एक्टू के संयुक्त बैनर से मनाया गया ऐतिहासिक मजदूर दिवस

भाकपा माले कार्यालय में माले और एक्टू के संयुक्त बैनर से मनाया गया ऐतिहासिक मई दिवस
4लेबर कोड और तीन कृषि कानून को वापस लेने की की गई मांग

पण्डासराय भाकपा माले कार्यालय में आज कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए माले और एक्टू के संयुक्त बैनर से ऐतिहासिक मई दिवस मनाया गया।
माले कार्यालय के छत पर पार्टी के बरिष्ट नेता आर के सहनी ने मजदूरों के खून से रंगा लाल झंडा को पहरा कर शिकागो के हे मार्केट के सैकड़ों शहीद मजदूरों के पूंजीवाद मिटाने और समाजवादी राज लाने के सपना को पूरा करने का संकल्प लिया और नारे लगाए गए।
पार्टी कार्यालय के रेणु नागार्जुन सभागार में माले के जिला एवं युवा नेता पप्पू पासवान तथा एक्टू के दरभंगा जिलाउपाध्यक्ष उमेश प्रसाद शाह के संयुक्त नेतृत्व में शिकागों सहित सभी मजदूर आंदोलन के नेताओं को हार्दिक श्रधांजलि दी गई और उनके अधूरे सपना को पूरा करने के लिए जीवन पर्यन्त काम करते रहने का संकल्प लिया गया। प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार के द्वारा लाये गये 4लेबर कोड और तीन कृषि कानून को सरकार से vaps लेने की मांग की गई।
कार्यक्रम में शामिल मजदूर किसान आंदोलन के साथियों को सम्बोधित करते हुए पार्टी के बरिष्ट नेता आर के सहनी ने कहा कि शिकागों के मजदूरों ने15-16 घण्टा पूजीपतियों के द्वारा काम लेने के खिलाफ संधर्ष और कुर्बानी देकर 8 घण्टा का कार्यदिवस का नियम बनबाया था किंतु आज भारत में मोदी सरकार कोरोना आपदा की आड़ लेकर फिर से 12 घण्टा का कार्यदिवस बना दिया है।इसके खिलाफ और मजदूरों के हितों वाली 44 कानूनों की वापसी के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। लक्ष्मी पासवान ने कहा कि शिकागों में मजदूरों के खून से पैदा लाल झंडा मजदूरों की पूजीपतियों के शोषण से मुक्ति का सबसे बड़ा हथियार और संघर्ष का साथी है।एक्टू के जिला सह सचिव रामनारायण पासवान उर्फ भोलाजी ने कहा कि मई दिवस हमें फासीवादी राज से संविधान लोकतन्त्र और मजदूरों के अधिकार बचाने के संघर्ष को बढ़ाने की प्रेरणा देता है।एक्टू जिलाउपाध्यक्ष उमेश पासवान ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कोरोना पीड़ितों को डीएमसीएच में भर्ती और इलाज में मदद करना हमारे सामने सबसे बड़ा कार्यभार है।इसीलिए हेल्पलाइन सेंटर डीएमसीएच में बनाएंगे।
कार्यक्रम में किसुन पासवान, महेंद्र राम, दोमु राम, मोहम्मद वाहिद, दिलीप शर्मा, शिवन यादव, शंकर सहनी ,अवधेश सिंह समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।
आर के सहनी

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …