Breaking News

पूरे बिहार में सम्पूर्ण लौक डाउन हो:बेसा डॉ सुनील कुमार चौधरी

पूरे बिहार में सम्पूर्ण लौक डाउन हो:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने सरकार से कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक पूरे बिहार में सम्पूर्ण लौक डाउन लागू करने की मांग की है जिससे राज्य के विकास में अतुलनीय भूमिका निभाने वाले आधुनिक बिहार के निर्माता आधुनिक विश्वकर्मा को अधिक से अधिक संख्या में बचाया जा सके ताकि कोरोना का रफ्तार थमने के बाद वे बिहार के विकास में अपनी महती भूमिका निभा सके।

अभियंताओ के जान की क़ीमत पर सरकार जिस तरह इन्फ्रास्टक्चर के निर्माण एवं प्रबंधन कर राज्य का विकास करना चाहती है,वह कतई उचित नहीं है।मेडिकल साइंस के सारे विशेषज्ञ द्वारा लौक डाउन की मांग को दरकिनार कर सरकार में बैठी हुई अदृश्य शक्तियों जिन्हें मेडिकल साइंस की कोई विशेषज्ञता हासिल नहीं है,के ईशारे पर तरह तरह के अवैज्ञानिक प्रयोग कर रही है जिससे स्थति भयावह होती जा रही है। अगर अभियंता सुरक्षित रहे तो इन्फ्रास्टक्चर निर्माण एवं प्रबंधन की रफ्तार को गति दी जा सकती है। परन्तु निर्माण एवं प्रबंधन के चक्कर में अगर अभियंता शहीद होने लगे तो इन्फ्रास्टक्चर विकास की गति धीमी पड़ सकती है जो अन्ततः बिहार के विकास को प्रभावित करेगा। कोरोना के विस्फोटक रूप लेने के बावजूद सभी अभियंत्रण विभागों में कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जिससे कोरोना संकट गहराता जा रहा है। अभियंता एवं उनके सम्पर्क मे आने वाले उनके परिवार के लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं। करीब 300 से अधिक अभियंता एवं उनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं एवं पिछले दो सप्ताह में बाइस(22) अभियंता अपनी जान गवां चुके हैं ।ऐसे में बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ सरकार से पूरे बिहार में सम्पूर्ण लौकडाउन लागू करने की मांग करता है एवं आईएमए के लौक डाउन के माँग का नैतिक समर्थन करता है।साथ ही कोरोना से संबंधित जाँच रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने की भी मांग करता है ताकि अभियंताओ की जान समय रहते बचाया जा सके एवं संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डा चौधरी ने सभी अभियंताओ को कोरोना वारियर्स मानते हुए वैक्सिनेसन कराने एवं कोविड अस्पताल मे बेड चिन्हित कर बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की मांग की ताकि अभियंता स्वस्थ होकर बिहार के विकास मे अतुलनीय भूमिका निभा सके।उन्होने सभी जिलों मे अवस्थित अभियन्त्रण विभागों के निरीक्षण भवन को डेडिकेटेड कोविड केयर सेन्टर बनाने,अभियंताओ को डाक्टर के पुर्जे के माध्यम से संघ की अनुशंसा पर ऑक्सीजन एवं दवा उपलब्ध कराने एवं सभी रोड एम्बुलेंस को ऑक्सीजन एम्बुलेंस में परिवर्तित कर अभियंताओ को राहत पहुंचाने की भी मांग की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …