Breaking News

मानस बिहारी वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर जिला प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

मानस बिहारी वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर जिला प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के लिए अपूरणीय क्षति

देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा के निधन पर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक दुखद घटना है। इससे दरभंगा के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष को अपूरणीय क्षति हुई है मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार की ओर से जिला प्रशासन दरभंगा एसडीएम ब्रजकिशोर लाल द्वारा दिवंगत वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भारत के महान वैज्ञानिक दिवंगत मानस बिहारी वर्मा का जन्म दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर ग्राम में हुआ था वह 35 वर्ष तक डीआरडीओ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन में कार्य कर चुके हैं। तेजस फाइटर जेट विमान बनाने वाले टीम में बतौर फॉर्मल प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा वर्ष 2018 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …