Breaking News

22अभियंता शहीद,500से अधिक संक्रमित,फिर भी निर्माण कार्य जारी:बेसा

22अभियंता शहीद,500से अधिक संक्रमित,फिर भी निर्माण कार्य जारी:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ ने लौक डाउन किये जाने के बावजूद सभी अभियंत्रण विभागों में में निर्माण कार्य जारी रखने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। संघ ने इसे अभियंता की लाश पर बिहार का विकास करने वाला कदम बताया है। संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि अभी तक 22 सेवारत अभियंता शहीद हो चुके हैं एवं 500 से अधिक संक्रमित है जो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। संक्रमित अभियंताओ की विभाग वार स्थति इस प्रकार है-
पथ निर्माण विभाग-03
ग्रामीण कार्य विभाग-01
भवन निर्माण विभाग-02
जल संसाधन-04
लघु जल संसाधन-01
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण-01
कनीय अभियंता-10
संक्रमित-500 से ऊपर

फिर भी सभी कार्य विभागों मे निर्माण कार्य जारी है। आश्चर्य तो यह है कि लौक डाउन के अनुसार सभी कार्यालय को बन्द कर दिया गया है परन्तु सभी निर्माण कार्य जारी है। तो प्रश्न यह उठता है कि इन कार्यों का अनुश्रवण कौन कर रहा है? बिना अनुश्रवण के क्या गुणवत्तापूर्ण कार्य को सुनिश्चित किया जा सकेगा?क्या कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर सम्पादित कार्यों का जाँच कराकर अभियंताओ को दण्डित नही किया जायेगा?कार्यालय बन्द कर निर्माण कार्य को जारी रखना लौक डाउन का मजाक है,राजस्व के नुकसान की दिशा में किया जा रहा एक प्रयोग है ,जाँच के नाम पर अभियंताओ के प्रताड़ना की साजिश है एवं कोरोना के हवन मे अभियंता एवं आम आदमी की आहुति देने का एक अवैज्ञानिक प्रयोग है। बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ आपदा को छोड़कर बाकी सभी निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाने की मांग करता है। महासचिव डा चौधरी ने कोरोना से संबंधित जाँच रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने की भी मांग की ताकि अभियंताओ की जान समय रहते बचाया जा सके एवं संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होने सभी अभियंताओ को कोरोना वारियर्स मानते हुए वैक्सिनेसन कराने एवं कोविड अस्पताल मे बेड चिन्हित कर बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की मांग की ताकि अभियंता स्वस्थ होकर बिहार के विकास मे अतुलनीय भूमिका निभा सके।उन्होने सभी जिलों मे अवस्थित अभियन्त्रण विभागों के निरीक्षण भवन को डेडिकेटेड कोविड केयर सेन्टर बनाने,अभियंताओ को डाक्टर के पुर्जे के माध्यम से संघ की अनुशंसा पर ऑक्सीजन एवं दवा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …