Breaking News

मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान ने जताया शोक पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा के निधन पर

मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान ने जताया शोक

पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा के निधन पर मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान की ओर से गुरुवार को शोक जताया गया। अभियान के संस्थापक पं अजय नाथ झा शास्त्री की ओर से जारी शोक संदेश में दिवंगत वैज्ञानिक को मिथिला, मैथिली एवं धरोहर लिपि मिथिलाक्षर के विकास का महान चिंतक बताते हुए उनके कृतित्व को मिथिला के लोगों के लिए अत्यंत गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से सेवानिवृत्ति उपरांत मिथिला क्षेत्र में सामाजिक कार्य की शुरुआत कर उन्होंने न सिर्फ एक नई परंपरा की नींव डाली, बल्कि इस कृत्य से उन्होंने मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम को भी सहज ही उजागर किया। इसके साथ ही दरभंगा में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाने में उनकी अहम भूमिका सदैव अविस्मरणीय बनी रहेगी।
अभियान के वरीय संरक्षक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व की सुनहरी यादों के साथ आम जनमानस मे मिथिला के लाल मानस हमेशा जीवंत बने रहेंगे। उनके निधन पर अभियान के ललित झा, कृष्ण कांत झा, उग्रनाथ झा, धर्मेन्द्र कुमार झा, जगत रंजन झा, राघव मिश्र, अनिल मिश्र, संजीव झा, शोभा झा, आशीष कुमार मिश्र, इन्द्रदेव चौधरी, डाॅ हरेकृष्ण झा, गुंजा झा, विवेक चन्द्र मिश्र आदि ने भी शोक संवेदना जताई।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …