Darbhanga :- DMCH के ऑक्सीजन प्लान्ट का DM ने किया निरीक्षण

 

डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लान्ट का डीएम ने किया निरीक्षण


दरभंगा, 06 मई 2021 :-  डीएमसीएच अवस्थित ऑक्सीजन प्लांट को 7 मई को चालू करवाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने आज उप विकास आयुक्त,दरभंगा श्री तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, सहायक समाहर्त्ता श्री अभिषेक पलासिया, डीएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक डॉ गिरी एवं आकस्मिक विभाग के प्रभारी डॉ यूसी झा के साथ नव संस्थापित आईसीयू एवं डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण  किया।
बीएमसीआईएसएल के अभियंतागण डीएमसीएच के नए आईसीयू के सभी 25 वेंडिलेटर युक्त बेड को सीधे पाइपलाइन से जोड़कर निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे वेंडिलेटर युक्त सभी 25 बेड को लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति डीएमसीएच के  ही ऑक्सीजन प्लांट से होती रहेगी।
जिलाधिकारी ने अभियंताओं से वार्ता कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही इसे हर हाल में 6 मई के रात्रि तक चालू कर देने का निर्देश दिया, ताकि कल 7 मई के 11:00 बजे पूर्वाह्न में नए आईसीयू का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया जा सके ।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …