24 घंटे में डीएमसीएच का वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन प्लान्ट चालू किया जाए – मंत्री सम्राट चौधरी

दरभंगा, 06 मई 2021 :- मंत्री, पंचायती राज विभाग-सह- प्रभारी मंत्री, दरभंगा जिला सम्राट चौधरी द्वारा जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. के साथ कोरोना संक्रमण के इलाज की व्यवस्था को लेकर वर्चुअल बैठक की गयी।
बैठक में मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि डी.एम.सी.एच. में खराब पड़े 27 वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन प्लान्ट 24 घंटे के अन्दर चालू किया जाय, क्योकि दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के मरीज ईलाज के लिए डी.एम.सी.एच. पहुँचते हैं।
दरभंगा जिला के लगभग 20 निजी अस्पताल को चिन्हित कर कोरोना मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। आज की तारीख में दरभंगा में संक्रमित मरीजों की संख्या 1642 है। प्रत्येक दिन 3,000 से 4,000 तक दरभंगा जिला में एंटीजन एवं आर.टी.पी.सी.आर टेस्ट किया जाता है और लगभग 1,100 ऑक्सीजन सिलेन्डर दरभंगा जिला को प्रत्येक दिन आपूर्ति की जाती है।
जिला में 100 से अधिक ऑक्सीजन कन्सेट्रेटर हैं। सभी पी.एच.सी. में चार-चार एम्बूलेंन्स उपलब्ध कराया गया है।
मंत्री ने जिला परिषद् दरभंगा के द्वारा 100 ऑक्सीजन कन्सेट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलेन्डर क्रय कर स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर करने का निर्देश दिया है।
बैठक में प्राप्त जानकारी पर उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जीवेश मिश्रा, मदन सहनी, मुकेश सहनी एवं सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर व अशोक यादव तथा सभी विधायकों के द्वारा जिला प्रशासन को मार्ग-दर्शन दिया जा रहा है।
दरभंगा के सभी माननीय सदस्यों के साथ एक नॉडल ऑफिसर, व्हाट्सप्प ग्रुप, कॉल सेन्टर के माध्यम से ताल-मेल स्थापित कर जिला प्रसाशन द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal