बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की परिवारिक उत्सव और शादी राज्यहित में कुछ दिनों के लिए टाल दें।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य के लोगों से आग्रह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की शादी विवाह जैसी खुशी के परिवारिक और सामाजिक आयोजनों राज्य हित में कुछ समय स्थगित कर दें।

कोरोना महामारी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए गाइडलाइन 5 मई से 15 मई तक लॉक डाउन लगाने का आदेश दिया गया है। इस गाइडलाइन में जरूरत की चीजों का ही सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 11:00 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति मिली है। लेकिन नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में सरकार के गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए। शादी विवाह के लिए मौड़ टोपी, पाग , माला, रुपए वाला माला की दुकान खोल कर सजी हुई दिखी बड़ी बाजार में खरीदारों की भीड़ कम नहीं लोग आराम से आ रहे हैं। और जा रहे हैं भीड़ का नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी बाजार में लॉक डाउन का कोई नियम नहीं दुकानदारों के द्वारा लॉक डाउन नियम की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। कपड़ा दुकान , बर्तन की दुकान , हाफ शटर खोलकर धड़ल्ले से सामान बेच रहे हैं। बहुत सारे ऐसे दुकान हैं जो कि ग्राहक को दुकान के अंदर बैठाकर बाहर से गेट पर ताला जड़ देते है। और अंदर में आराम से दुकानदारी करते हैं। दुकान के दुकानदार का एक से दो आदमी घूमता है। Police पर निगाह रखती है पुलिस को देखते ही लोग फरार हो जाते हैं और दुकान के अंदर में दुकानदारी होती रहती हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal