Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुये वयोवृद्ध शिक्षाविद श्री_राम_सिंघासन_मंडल

पंचतत्व में विलीन हुये वयोवृद्ध शिक्षाविद श्री_राम_सिंघासन_मंडल

भवानीपुर पंचायत के नवटोल ग्राम के शिक्षाविद श्री राम सिंघासन मंडल जी का रात्रि 4.10 मिनट में आकस्मिक निधन हो गया, श्री मंडल जी 31/05/1989 को भवानीपुर माध्यमिक विद्यालय से सेवा निवृत हुये थे लगभग 97 वर्ष के उम्र में अंतिम साँस लिए। स्व० राम सिंघासन मंडल जी शिक्षा जगत में काफी विख्यात शिक्षक थे, उनके बहुत सारे छात्र छात्रएं अलग अलग सरकारी एवं निजी संथाओं में बड़े बड़े पद पर कार्यरत है, उनके बड़े पुत्र स्व त्रिवेणी प्रसाद मंड़ल जी भी जे के कॉलेज में कार्यरत थे उनके आकस्मिक निधन के बाद उनके पौत्र श्री राघव कुमार दीपक भी जे के कॉलेज में कार्यरत है,
हाल में ही इनको जदयू के आर सी पी सिंह द्वारा वयोवृद्ध सम्मान भी मिला था, और lnmu में अनुकम्पा पाल्यो के हक के लिए धरना प्रदर्शन भी किये थे और साथ ही दहेज मुक्त मिथिला के मैराथन में हमेशा भाग लिए थे । उनके मुखानी के समय पंचायत के बड़े बड़े लोग उपस्थित थे, नवटोल के पूर्व सरपंच राम पुकार कुँवर, भवानी पुर के पूर्व मुखिया श्री कौशल किशोर सिंह, बैजू नायक, चंद्र मोहन झा, रत्नेशवर कुँवर, गंगा मंडल, नारायण मंडल और उनके पूरे परिवार उपस्थित थे, उनके माजील पुत्र कैलाश मंडल उनको मुखानी दिए है। स्व० मंडल जी के निधन से पूरे पंचायत शोकाकुल है, सभी का कहना है कि इस पंचायत ने शिक्षा जगत के इस युग का अंत हो गया है
सभी ने सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए अंतिम विदाई दी

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …