दवा उपलब्ध कराकर बेसा ने बचायी कार्यपालक अभियंता की जान

कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति में जहाँ एक ओर लोगों की हिम्मत दम तोडने लगी है,वही दूसरी ओर बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी इस मुश्किल घड़ी मे अभियंताओ एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं और जरूरतमंदो की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में डा चौधरी ने पथ निर्माण विभाग,पथ प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ई अयाज अहमद को रेमिडिसिविर दवा उपलब्ध कराकर जान बचायी।ज्ञातव्य हो कि ई अयाज पिछले दिनों पारस अस्पताल,दरभंगा में कोरोना से जंग मे जिन्दगी की आखिरी लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।डाक्टर एवं जिला प्रशासन ने रेमिडिसिविर दवा की अनुपलब्धता बताते हुए हाथ खड़े कर दिए। परन्तु डा चौधरी ने हार नहीं मानी ।महासचिव ने अथक प्रयास के बाद ई अयाज को रेमिडिसिविर उपलब्ध करायी एवं जिला प्रशासन, अस्पताल तथा उनके परिवार से समन्वय स्थापित कर गहन अनुश्रवण करते हुए उनकी जान बचाने मे सफल हुए। उनके पुत्र अफजल ने कृतज्ञता ज़ाहिर करते हुए डा चौधरी को धन्यवाद दिया। डा चौधरी कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम के माध्यम से सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं एवं सरकारी एवं संगठन की जिम्मेवारी को निभाते हुए कोरोना पीड़ितों के मदद हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal