Breaking News

डॉ मोहन मिश्र को माले ने दी श्रधांजलि

 

डॉ मोहन मिश्र को माले ने दिया हार्दिक श्रधांजलि

दरभंगा 7 मई 2021 शहर के पण्डासराय के भाकपा माले कार्यालय में आज दरभंगा के प्रसिद्ध और राष्ट्रपति द्वारा कालाजार पर शोध कार्य के लिए पद्मश्री पुरुष्कार से सम्मानित डॉ मोहन मिश्र के निधन पर उन्हें हार्दिक श्रधांजलि दिया गया।हृदयगति रुक जाने के चलते कल रात उनकी मृत्यु हो गई। माले नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि डॉ मोहन मिश्र की मृत्यु से सम्पूर्ण माले परिवार और मिथिलांचल शोकाकुल है।उनकी मृत्यु से स्वास्थ्य जगत को बड़ा धक्का लगा है और अपूर्णीय क्षति हुई है जिसे जल्द भरा नहीं जा सकता। डॉ मिश्र डीएमसीएच और चिकित्सा जगत के एक बडे नाम थे।
श्रधांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने किया। श्रधांजलि कार्यक्रम में आर के सहनी, अभिषेक कुमार, लक्ष्मी पासवान, शिवन यादव, रामदेव मण्डल, अवधेश कुमार सिंह ,प्रिंस राज और सोनू कुमार शामिल थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …