Breaking News

‘आप’ कोरोना मरीजो को देगी मुफ्त चिकित्सा परामर्श- मनोज कुमार

 

‘आप’ कोरोना मरीजो को देगी मुफ्त चिकित्सा परामर्श- मनोज कुमार

आम आदमी पार्टी बिहार कोविड 19 के वायरस से संक्रमित मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श मुहैया करवा रही है।जानकरी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी बिहार के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाक्टर पंकज गुप्ता प्रतिदिन दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच मोबाइल संख्या-7827499186 पर कोविड १९ संक्रमितों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दे रहे हैं। कोरोना मरीजों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी बिहार द्वारा जारी उपरोक्त मोबाइल नंबर की जानकारी पार्टी कार्यकर्त विभिन्न प्रचार माध्यमो और सोशल मीडिया के साइट से आमजनो तक पहुंचा रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर हर जिले के लिये अलग अलग मोबाइल जारी कर एक्सपर्ट डाक्टरों को इस काम मे लगाया जाएगा जिसकी निगरानी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाक्टर पंकज गुप्ता करेंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …