Breaking News

बारह अभियंताओ के कोरोना से जंग हारने के कारण अभियंता समाज शोकाकुल :बेसा

 

बारह अभियंताओ के कोरोना से जंग हारने के कारण अभियंता समाज शोकाकुल :बेसा

ई राज किशोर राजेश,कार्य पालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग,ई रौशन कुमार,सहायक अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई ए के झा,पूर्व अध्यक्ष,बेसा,ई पी पी सिन्हा,सेवा निवृत्त अभियंता प्रमुख,जल संसाधन विभाग,ई राजेन्द्र प्रसाद सिंह ,सेवा निवृत्त अभियंता प्रमुख,जल संसाधन विभाग ,ई घनश्याम नारायण पाण्डेय,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई राधेश्याम पाण्डेय,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,पथ निर्माण विभाग, ई अर्जुन सिंह ,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,पथ निर्माण विभाग,ई बी एल चौधरी,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता, एवं ई राधानन्द सिंह,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई बबन प्रसाद,सेवा निवृत्त कार्यपालक अभियंता,लघु जल संसाधन विभाग एवं ई सैयद औशाफ इमाम,सेवा निवृत्त सहायक अभियंता, जल संसाधन विभाग कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते अपनी सांसों को हार गये। इस तरह पिछले एक सप्ताह में राज्य के बारह अभियंता एवं पिछले तीन सप्ताह में राज्य के पैतीस अभियंता कोरोना के कारण शहीद हो चुके हैं। मृदुल स्वभाव एवं व्यावहारिकता के धनी इन बारह अभियंताओ के असामयिक निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। ये बारह अभियंता कर्मठ,योग्य एवं अभियन्त्रण सेवा के प्रति समर्पित थे।ये बातें आज संध्या 4.15 बजे शोक सभा के दौरान बेसा के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कही। डा चौधरी ने बताया अभियन्त्रण सेवा संघ के प्रति इनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। डा चौधरी ने सरकार से ई राजेश एवं ई रौशन जिनका निधन सेवा काल के दौरान हुआ है ,को सेवा निवृत्ति की अवधि तक पूर्ण वेतन देने,विशेष पारिवारिक पेन्शन देने,आश्रित को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। विकास के कार्यों में लगे हुए अभियंता जिस रफ्तार से संक्रमित एवं काल कवलित हो रहे हैं,वह काफी चिन्तित करने वाला है। दुखद स्थिति यह है कि इस साल बेसा ने अब तक अपने पतीस सदस्यों को खो दिया है।बारह अभियंता के निधन से मर्माहत बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे ई जे पी सिंह कश्यप अध्यक्ष, ई विनोद चौधरी, उपाध्यक्ष,ई अ ई मदन मोहन कुमार,पूर्व अध्यक्ष, ई रविन्द्र कुमार सिन्हा,पूर्व महासचिव,ई नवल किशोर सिंह एवं ई आरती, उपाध्यक्ष, अनिसाबाद जोन,ई अमरेन्द्र कुमार सिंह,पूर्व महासचिव,ई एस एन शर्मा,वरीय सदस्य सहित भारी संख्या मे अभियंताओ ने बारह अभियंताओ के प्रति दो मिनट का मौन रख अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …