जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एस एम की अध्यक्षता में दिवंगत डॉ एच.एन मंडल को दी गई श्रद्धांजलि

 

दिवंगत डॉ एच.एन मंडल को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा, 09 मई 2021 :- अम्बेडकर सभागार, दरभंगा में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के प्रारंभ में घनश्यामपुर के दिवंगत चिकित्सक डॉ0एच एन मंडल को जिलाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति व उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में आत्म संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। डीपीएम विशाल कुमार द्वारा बताया गया वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इलाज के दौरान एम्स में उनका निधन हो गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक नगर अनोज कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्र, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर सादुल हसन, डीपीएम विशाल कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …