Breaking News

दीवानी मामलों के विशेषज्ञ काली कांत झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जतायी शोक-संवेदना

 

दीवानी मामलों के विशेषज्ञ काली कांत झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जतायी शोक-संवेदना

दरभंगा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एवं दीवानी मामलों के विशेषज्ञ काली कांत झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को शोक जताया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से मिथिला के न्यायायिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से वकालत के पेशे से जुड़े रहे काली कांत झा दीवानी मामलों के अमूल्य हस्ताक्षर थे। वे अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उन्हें मिथिला के वकालत क्षेत्र की अमूल्य निधि बताते हुए कहा कि अपनी कृतियों में वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़ा अधिवक्ता बताते हुए कहा कि उनके निधन से आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला विधि विशेषज्ञ आज हमसे जुदा हो गया। संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि दीवानी मामलों के किफायती अधिवक्ता के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने उन्हें मानवता का पुजारी बताते कहा कि उनके निधन से मिथिला के विधि एवं न्याय क्षेत्र को हुई भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपायी निकट भविष्य में असंभव दिखती है। उनके निधन पर प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, मिथिलेश चौधरी, दुर्गानंद झा, महानंद ठाकुर आदि ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …