Breaking News

जाप कार्यकर्ता सरदार राजा सिंह ने अपने निवास स्थान बरारी में राज्य सरकारों के हिटलरी फरमान के खिलाफ धरना दिया ।

जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति कटिहार के जाप कार्यकर्ता सरदार राजा सिंह ने अपने निवास स्थान बरारी में राज्य सरकारों के हिटलरी फरमान के खिलाफ धरना दिया ।
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी पर राज्य सरकार एवं भाजपा के सारण सांसद द्वारा फर्जी एवं जबरन मुकदमा

किये जाने के खिलाफ जन अधिकार पार्टी युवा परिषद एवं छात्र परिषद के नेताओं ने अपने-अपने घरो पर ही विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकारों पर हिटलरी शासन का हवाला दिया
मुख्य माँगे:-
1- छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी की बर्खास्तगी और उसपर 302 का मुकदमा दर्ज हो
2- छपरा डीएम एवं सिविल सर्जन की बर्खास्तगी और उसपर चले अपराधी मुकदमा
3- वैश्विक महामारी में भाजपा सांसद द्वारा अपने घर मे 39 एम्बुलेंस रखे जाने पर महामारी एक्ट के तहत इनकी गीरफ्तारी हो।
4- भाजपा सांसद के NGO Rural Youth Co-ordination सेंटर के फर्जीवाड़े का CBI जांच हो।
5- कौशल विकाश योजना के अन्तर्गत चालू किये ड्राइवर प्रक्षिक्षण केंद्र एवं अन्य स्किल संस्थान को सीघ्र चालू करने तथा जमीन मालिकों के किराए कब बकाया राशि शीघ्र भुगतान किया जाए।
सरदार राजा सिंह ने कहा कि एक तो भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी दर्जनों एम्बुलेंस को अपने आवास पर छुपा कर रखा था एक कहावत है उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, ये बिहार सरकार गुण्डागर्दी शासन और जिस तरह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पर झुठा मुकदमा दर्ज कर छपरा जिले के हिटलरी शासन के हिटलरी पुलिस द्वारा किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है पप्पू यादव ऐसे डरने वाला नहीं जनता मालिक है और जनता के समस्याओं को लेकर बिहार सरकार की कमियों को उजागर करते हैं जिस तरह भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ने क्षेत्र की जनता के साथ महामारी काल मे छल किया है । एक तरफ पूरे राज्य में एम्बुलेंस के अभाव में लोग अस्पताल से पहले दम तोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ किस परिस्थिति में वर्ष 2019 में खरीदी गई एम्बुलेंस सांसद के आवासीय परिसर में जंक की भेंट चढ़ रहा था , इस अपराध की जांच होनी चाहिए। एक तरफ एम्बुलेंस से बालू ढोया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए बिहार सरकार हिटलरी शासन चला रही है इसका उदाहरण जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पर केश दर्ज किया गया, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …