कोरोना महामारी से बचाव के लिए दरभंगा यूनेस्को क्लब के द्वारा एक जागरूकता अभियान क्लब के प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाकर माउंट समर कन्वेंट स्कूल रोड, लहरिया सराय थाना ,हजमा चौक आदि पर मास्क का वितरण किया गया तथा लोगों से अनुरोध किया

गया कि बिना मास्क पहने घर से बिल्कुल बाहर ना निकले तथा मास्क भी सही ढंग से पहने ताकि मुंह से लेकर नाक तक कबर रहे। संभव हो तो 2 मास्क एक साथ पहने ,इस महामारी से बचाव का यह सबसे बड़ा हथियार है। लहरिया सराय थानाध्यक्ष को भी चेकिंग अभियान में वितरण हेतु मास्क उपलब्ध कराया गया। इस संदर्भ में क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहा कि आमजन को जागरूक करना एवं मास्क पहनने के लिए वाद्य करना नितांत आवश्यक है अभी भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क के या बेतरतीब ढंग से मास्क लगाकर बाजार मे काम करते नजर आते हैं जबकि इस महामारी से छुटकारा हमें मास्क लगाकर एक दूसरे के बीच दूरियां बनाकर रहने से ही मिल सकता है। हम आम जनों का भी कर्तव्य बन जाता है की सरकार एवं प्रशासन का स्वतः आगे बढकर सहयोग करें, प्रशासन द्वारा यह सारा प्रयास अपनी जान पर खेलकर हमारी जीवन रक्षा के लिए ही किया जा रहा है। पंसारी ने कहा कि आगे भी हम लोग जागरूकता अभियान के तहत और मास्क का वितरण करते रहेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal