पप्पू यादव की गिरफ़्तारी, सरकार की नाकामी का सबूतः नजरे आलम
एम्बुलेंस चोर को बचाने और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही नीतीश सरकारः बेदारी कारवाँ

दरभंगा- कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट की घड़ी में जनता की सेवा (मुफ्त में दवा ऑक्सीजन एवं खाने-पीने की चीजें) करने के साथ साथ सरकार की कमियों को उजागर करने के जुर्म में जाप नेता पप्पू यादव को आज सुबह पटना में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां सरकार की इस गंदी और ओछी हरकत की कड़ी निंदा करता है। मिडिया से बात करते हू्ए बेदारी कारवां के अध्यक्ष नजरे आलम ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के सुशासन की दुहाई देने वाले नीतीश जी पता नहीं किस बिल में दुबक गए हैं। एम्बुलेंस चोर को बचाने के लिए जनता की आवाज को दबाना नीतीश सरकार को महंगा पड़ सकता है। नजरे आलम ने कहा के सरकार हर मोर्चे पर फ्लॉप हो चुकी है इसलिए जनता की मदद करने वाले नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर बलपूर्वक झूठा मुकदमा कर परेशान कर रही है। जनता भूख और इलाज के अभाव से तड़पकर लगातार दम तोड़ रही है और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा। सरकार की नाकामी का परिणाम है पप्पू यादव की गिरफ़्तारी, अगर सरकार जनता के लिए सुविधा उपलब्ध कराती तो क्यों कोई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सरकार की नाकामी को उजागर करता। जब सरकार निकम्मी हो जायेगी तो दूसरे नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जनहित में आगे आना ही होगा और यही पप्पू यादव और दूसरे सामाजिक कार्यकर्ता कर रहे हैं। अगर सरकार नाकाम हो जाए और सरकार ही जनता के पैसों की चोरी करने लगे वो भी ऐसे समय में जब पूरे देश में हर जगह चिताएं जल रही हों उसे उजागर करना और भी जरूरी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि अगर वो वाकई बिहार की जनता के हितों के लिए काम कर रही है तो अविलंब एम्बुलेंस चोर राजीव प्रताप रूडी पर कानूनी कार्रवाई कर जेल में डाले और महामारी में जनता की सेवा को आगे आने वाले सभी नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को परेशान करना छोड़ दे। साथ ही पप्पू यादव को भी अविलंब रिहा करे ताकि गरीब बेसहारा लोगों और अस्पताल में सही इलाज नहीं हो पाने की वजह से तड़पकर दम तोड़ रहे लोगों की मदद को वो आगे भी जारी रख सकें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal