अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा ने कोरोना से बचाव का संदेश लिख कर इंटरनेट मीडिया पर सेल्फी विद मास्क (Selfie With Mask) अभियान शुरू किया।
लोगों में जागरूकता लाने और संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए इन युवाओं ने सेल्फी के बढ़ते क्रेज का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा ने सेल्फी विद मास्क (Selfie With Mask) का अभियान शुरू किया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने एक बार फिर अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है। लोगों को फिर से घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों में डर एवं भय थोड़ा कम दिखाई दे रहा और लोग इसे अभी हल्के में ले रहे हैं।
इस वजह से गाइडलाइन (Covid Guidelines) का पालन करने में भी कहीं ना कहीं कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में संक्रमण प्रसार की भी संभावना अत्यधिक बनी रहती है। इसी संभावना को कम करने और लोगों को संक्रमण से बचने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दरभंगा इकाई से जुड़े युवाओं ने एक अनूठी पहल शुरू की है।
लोगों में जागरूकता लाने और संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए इन युवाओं ने सेल्फी के बढ़ते क्रेज का बेहतर इस्तेमाल करते हुए सेल्फी विद मास्क (Selfie With Mask) का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिये यह युवाओ को जागरूक करने में लगे हुए हैं ताकि कोरोना महामारी से लोगों को बचाया जा सके और संक्रमण प्रसार को रोका जा सके।
इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रहे मास्क वाली तस्वीर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दरभंगा इकाई से जुड़े युवा सदस्य मास्क पहने हुए सेल्फी लेकर उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं और कोरोना से बचाव का संदेश लिख कर उसे पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही साथ लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं कि वे लोग अपना मास्क पहने हुए सेल्फी लेकर पोस्ट करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
उनके इस सेल्फी विद मास्क मुहिम का काफी असर देखा जा रहा है। लोग अपना मास्क पहने हुए सेल्फी को सेल्फी विद मास्क हैस टैग लगा कर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस अभियान में अबतक सैकड़ो लोगों ने मास्क पहन कर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस अभियान में युवा के साथ साथ युवतियां एवं बड़े बुजुर्ग भी अपनी सहभागिता निभा रहे है ।
इंटरनेट मीडिया जागरूकता फैलाने में अहम
विद्यार्थी परिषद के SFD जिला प्रमुख श्रीकांत कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण काल में इंटरनेट मीडिया को एक बेहतर माध्यम बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता लायी जा सकती है। उसी के तहत पूरे जिले में सेल्फी विद मास्क की मुहिम चलाई गई है। इससे लोगों के बीच जागरूकता आएगी। उन्होंने बताया इस अभियान में काफी लोग जुड़ चुके हैं और प्रतिदिन लोग जुड़ रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी कोविड अनुरूप आचरण को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनायें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal