Breaking News

Bihar दरभंगा ;- नबोनाथ, जीवनाथ व सुधांशु के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जतायी शोक-संवेदना

 

नबोनाथ, जीवनाथ व सुधांशु के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जतायी शोक-संवेदना

एम एल एस एम कॉलेज के मैथिली विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष व मैथिली साहित्य के ख्यातिलब्ध रचनाकार डॉ नबोनाथ झा, मिथिला के मूर्धन्य विद्वान पं अयाची मिश्र के वंशज जीवनाथ मिश्र एवं आकाशवाणी दरभंगा के कार्यक्रम अधिशासी सुधांशु कुमार के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने मंगलवार को शोक जताया। अपने शोक संदेश में संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि इनके निधन से मैथिली के साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत को भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि करीब दो दर्जन से अधिक मैथिली कविता एवं समालोचना विषयक पुस्तकों के रचनाकार डॉ नबोनाथ झा जहां अपनी कृतियों में हमेशा जीवंत बने रहेंगे ।वहीं, सरसो-पाही स्थित अयाची डीह पर पं अयाची मिश्र के मूर्ति की स्थापना एवं अयाची स्मृति ग्रंथ के प्रकाशन में अपनी भूमिका के लिए जीव नाथ मिश्र हमेशा याद किए जाएंगे। आकाशवाणी दरभंगा के कार्यक्रम अधिशासी सुधांशु कुमार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते उन्होंने कहा कि आकाशवाणी के दरभंगा केंद्र से प्रसारित होने वाले गाम-घर एवं खेती-गृहस्थी कार्यक्रमों की लोकप्रियता को बरकरार रखने में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणास्पद बनी रहेगी।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि दिवंगत तीनो व्यक्ति अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व में हमेशा जीवंत बने रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने इन तीनों लोगों के मृदुभाषी होने को उनकी विशेषता बताते कहा कि इन लोगों ने बातें कम और काम ज्यादा के सिद्धांत को हमेशा ही अपने जीवन की कामयाबी का मूल आधार बनाया। प्रो जीव कांत मिश्र ने उनके निधन से हुई क्षति को कभी ना पूरा होने वाला नुकसान बताते कहा कि अपनी कृतियों में यह सभी हमेशा यादगार बने रहेंगे। डाॅ रमेश झा ने नबोनाथ झा को मैथिली साहित्य का कर्मयोगी रचनाकार बताया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए इनके अवदानों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। अपने-अपने कार्य-क्षेत्र में इन्होंने जो मिसाल कायम की है उसे कायम रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इनके निधन पर प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, नवल किशोर झा, डाॅ सुषमा झा, मिथिलेश चौधरी, दुर्गानंद झा आदि ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …