अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री श्री एस एस महादेवाय ने दिनांक 01-05-2021 को पत्र लिखकर सचिव, महोदय डाक विभाग, नई दिल्ली से कोविड -19 के वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के तेजी से बढते संक्रमण को देखते हुए बचाव के लिए ग्रामीण डाक सेवकों को सभी तरह की सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया है। डाक विभाग को भी अनिवार्य सेवा में रखा गया है। इसलिए इस समय में भी लॉक डाउन अवधि में भी ग्रामीण डाक सेवकों ने गांव से लेकर शहर तक सेवा भावना से लोगो को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लेकर बचत खाता में जमा, निकासी , ग्रामीण डाक जीवन बीमा,डाक जीवन बीमा का व्यवसाय करने से लेकर डोर टू डोर डाक वितरण करने का कार्य जैसे स्पीड पोस्ट,रजिस्ट्री, पार्सल,सी ओ डी, मनी आर्डर एवं डाक का आदान प्रदान भी अन्य दिनों की तरह इस विषम परिस्थितियों में भी करते आ रहे हैं। साथ ही श्री एस एस महादेवाय ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि डाक प्रमंडल स्तर पर सभी कर्मियों टीका लगाने की व्यवस्था करने के अलावा मास्क, सेनिटाइजर, हैंडवाश, कोविड शील्ड शीघ्र उपलब्ध कराया जाय । राज किशोर सहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal