Breaking News

कोरोना पीड़ितों की मदद कर बेसा पेश कर रहा मानवता की मिशाल

कोरोना पीड़ितों की मदद कर बेसा पेश कर रहा मानवता की मिशाल

कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है. इस महामारी ने मानवता को भी कुचल कर रख दिया है. यदि कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो वो भी संक्रमित हो जाता है. इस सबके बावजूद बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी विभिन्न संगठनों, विशेषज्ञो, प्रशासन, विभिन्न विभागों से जुडकर कोरोना से पीड़ित अभियंता एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों के प्राण रक्षार्थ कोरोना पीड़ितों की सार्थक मदद कर मानवता,समाज सेवा एवं सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी कटिबद्धता की मिशाल पेश कर रहे है। अगर मन में मदद की भावना हो तो हरसंभव प्रयास सभी कर सकते हैं।आपदा रोधी समाज निर्माण आन्दोलन के पर्याय बन चुके बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी “बेसा का है यह सपना,कोई भूखा रहे न अपना” अभियान के तहत “समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों एवं संगठनो से जुडकर कोरोना महामारी की दूसरी लहर मे कोरोना से पीड़ित जरूरत मंदो को मुफ्त भोजन एवं राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।कोई भी जरूरतमंद प्रात: आठ बजे से नौ बजे तक वाट्स्एप पर मैसेज कर अपनी जरूरत बता सकता है।

“कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम “के माध्यम से जरूरत मंद लोगो को दवा, ऑक्सीजन, हॉस्पीटल में बेड, औक्सीमीटर आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।प्लाज्मा औन कौल के माध्यम से प्लाज्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वैक्सिनेसन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डा चौधरी कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम के माध्यम से समुचित मदद एवं डौक्टर के मुफ्त सलाह से सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं एवं सरकारी एवं संगठन की जिम्मेवारी को निभाते हुए कोरोना पीड़ितों के मदद हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं। आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा चौधरी कोरोना संक्रमण एवं उससे बचाव के तरीकों को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं।डा चौधरी अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़कर आपदा रोधी तकनीक को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …