Breaking News

मधुबनी में युवाओं का उत्साह चरम पर, कोरोना टीकाकरण को मची होड़

मधुबनी में युवाओं का उत्साह चरम पर, कोरोना टीकाकरण को मची होड़

टीका लेने के बाद युवा अन्य लोगों को टीका के लिए कर रहे हैं प्रेरित

अब टीके की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बाद

जिले का प्राप्त हुआ 441 रेमडीसीविर इंजेक्शन

मधुबनी,14 मई। मधुबनी के युवाओं में कोरोना को मात देने को लेकर जबरदस्त जोश है। 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसका अंदाजा मात्र इसी से लगाया जा सकता है कि प्रत्येक दिन निर्धारित रजिस्ट्रेशन और बुकिंग स्लॉट खुलते ही मिनटों व घंटों में फुल हो जा रही है। स्थिति ऐसी है कि जिन युवाओं की अपने प्रखंड में बुकिंग नहीं हो पा रही है, वे दूसरे प्रखंडों के स्वास्थ्य केन्द्र पर संचालित टीकाकरण सत्र स्थल पर की बुकिंग करा ले रहे हैं। यह काम सिर्फ बुकिंग तक ही निर्धारित नहीं है, बल्कि लोग 12 से 20 किमी की दूरी तय कर वहां टीका लेने को भी पहुंच रहे है। गुरुवार तक जिले में कुल 16873 युवाओं ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली है। देखा जाएं, तो कोविड-19 वैक्सीन की डोज लेने को लेकर युवाओं में आपाधापी का माहौल है। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विश्वकर्मा ने बताया टीके की दूसरी डोज लेना भी अनिवार्य है। तभी शरीर में इम्युनिटी लेवल बढ़ेगा। वही डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि अब टीके की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बाद दी जाएगी। इधर जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए 441 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग अनिवार्य:

18-44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए टीके लगवाने के पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति खुद से ऑनलाइन वेबसाइट https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर पंजीकृत कर सकते हैं और कोविड-19 टीकाकरण के लिए अपने स्लॉट भी बुक करा सकते हैं। बताया गया कि लाभुक अपने आवंटित स्लॉट एवं निर्धारित तिथि को ही टीकाकरण के लिए टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचें। कहा गया है कि टीकाकरण सत्र स्थलों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं, इससे कोरोना संक्रमण का फैलाव हो सकता है

टीकाकरण सत्र स्थल पर सुविधाएं उपलब्ध

जिसे के सभी टीकाकरण सत्र स्थल पर भवनों की साफ-सफाई, पेय जल, शौचालय, टीका लेने वाले व्यक्तियों को बैठने की सुविधा आदि का ख्याल रखा गया है। डीएम ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिको को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें, साथ ही एंटीजन टेस्टिंग कार्य में तेजी लायें। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया और कहा कि सभी पंचायतों में शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन कराने का कार्य करें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सार्वजनित स्थल पर पंजीकृत लोगों की सूची जारी करने को निर्देश दिया गया है ताकि टीका लेनेवाले लोग सूची में अपना नाम देखने के बाद वैक्सीनेशन करवा सकें। इधर, डीएम के निदेश पर सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने निर्धारित प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण कर वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग कार्य का जायजा लिया।

जिले को प्राप्त हुआ 441 रेमडेसिविर इंजेक्शन:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को 441 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है ।मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में यह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है ।अब तक 41 इंजेक्शन मरीजों को उपलब्ध कराया गया है। टीका उपलब्ध हो जाने से बाजारों में कालाबाजारी होने से रोक लगेगी तथा मरीजों को ससमय तथा निशुल्क टीका उपलब्ध हो पाएगा।

टीका लेने के बाद युवाओं की प्रतिक्रिया:

कोरोना संक्रमण को हराने की मुहिम में आगे आएं युवा:

राहिका प्रखंड के 27 वर्षीय युवा व्यवसाई गौरव मिश्रा वार्ड नंबर 9, निवासी ने बताया कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली तथा सरकार के इस मुहिम का आभार व्यक्त किया और साथ में अपने सभी साथियों मित्र बंधुओं से आग्रह किया कि आप सभी भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाए और सरकार की इस मुहिम का पालन करें।

18 वर्ष के ऊपर के युवा जरूर ले टीका:

24 वर्षीय छात्र सुजीत कुमार कामत ने कहा है कि सरकार के द्वारा जो 18 प्लस युवाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीन की मुहिम चल रही है।सभी युवाओं को टीका लेना चाहिए। सभी युवा वर्ग के जो 18 प्लस के लोग हैं वह आगे आए ।

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए जरूर लगवाएं टीका:

युवा क्रिकेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया सरकार द्वारा चरण बार कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। अब युवाओं की बारी है तो कोरोना संक्रमण से लड़ाई में टीका ही एक कडी है जिससे हम कोरोना की चेन को तोड़ सकते हैं तथा कोरोना पर फिर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …