ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती

ब्राह्मण समाज द्वारा मिर्जापुर स्थित गिरी जी ट्रक स्टैंड में शुक्रवार को परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान परशुराम के चित्र पर फूल-माला अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चौधरी फूल कुमार चौधरी ने भगवान परशुराम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के साथ ही उनके अवतरण दिवस अक्षय तृतीया के महत्व की चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने बदलते समय के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षरण में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए ब्राह्मणों से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी कोरोना से बचाव पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार चौधरी, राजीव कुमार मिश्र, चंदेश्वर गिरि, संतोष पाठक, रमेश चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal