Breaking News

पूर्व शाखा डाकपाल महापारा शाखा डाकघर के 68 वर्षीय देव नारायण यादव की हृदय गति रुक जाने से निधन पर संघ की ओर से गहरी शोक संवेदना

पूर्व शाखा डाकपाल महापारा शाखा डाकघर के 68 वर्षीय देव नारायण यादव की हृदय गति रुक जाने से निधन पर संघ की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने पूर्व शाखा डाकपाल महापारा शाखा डाकघर के देव नारायण यादव की हृदय गति रुक जाने से मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने अपने शोक संदेश मे कहा है कि वे डाक विभाग के एक कुशल शाखा डाकपाल थे। देव नारायण यादव के निधन से व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति हुई है। प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ई श्वर से प्रार्थना की है।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …