Breaking News

पप्पू यादव द्वारा किये गए जनहित सेवा सरकार को हजम नही हुई- सरदार राजा सिंह

पप्पू यादव  द्वारा किये गए जनहित सेवा सरकार को हजम नही हुई- सरदार राजा सिंह

पप्पू यादव के गिरफ्तारी मामले में नया मोड़ सामने आने पर जाप युवा शक्ति अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया की जाप सुप्रीमो पप्पू यादव कि गिरफ्तारी सरकार ने एक षडयंत्र के तहत करवायी हैं,जो काफी निंदनीय हैं पप्पू यादव को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं वह एक काफी पुराने मामले हैं.
जबकी मामला दर्ज कराने वाले लोगो से पप्पू यादव का वर्तमान में लगाव काफी अच्छा खासा हैं।
राजा सिंह ने एक शादी में शामिल होने का भी हवाला देते हुए बताया की जिन लोगो ने पप्पू यादव  के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करवायीं थी. उनके यहां फरवरी महीने में हुए एक शादी समारोह में भी पप्पू यादव  वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थें तो फिर इस तरह से पप्पू यादव जी पर कार्यवाही कर सरकार क्या साबित करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा की पप्पू यादव  द्वारा हर विपदा चाहे वह बाढ़ हो या करोना महामारी में कियें गए जनहित सेवा सरकार को हजम नही हुआ।
सरदार राजा सिंह सरकार से पप्पू यादव  को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …