Breaking News

दरभंगा मुफ्त अनाज वितरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक मई व जून के लिए कार्डधारकों को दिया जा रहा है अनाज

 

मुफ्त अनाज वितरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक
मई व जून के लिए कार्डधारकों को दिया जा रहा है अनाज


दरभंंगा में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान राशन कार्डधारियों को लॉकडॉउन के दौरान सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत मई माह के लिए एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मई एवं जून माह के लिए किए जा रहे मुफ्त खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा बैठक की गई।
उल्लेखनीय है कि लॉकडॉउन के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा मई 2021 के लिए पी एच एच (पूर्वीकता प्राप्त) राशन कार्डधारी को प्रति सदस्य 05 किलोग्राम एवं अंत्योदय कार्ड धारी को एकमुश्त 35 किलोग्राम अनाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मई माह के लिए  05-05 किलोग्राम प्रति सदस्य प्रत्येक राशन कार्ड धारियों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है एवं जून माह के लिए पुनः प्रति सदस्य 05-05 किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराया जाना है।
खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में किरतपुर प्रखंड में वितरण की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। किरतपुर के पणन पदाधिकारी ने बताया कि डीलरों का हड़ताल चलने की वजह से खाद्यान्न का वितरण कम हुआ है, वार्ता चल रही है। कल से खाद्यान्न वितरण तेजी से कराया जाएगा।
जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम ने बताया कि यदि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के पास खाद्यान्न उपलब्ध है तो दोनों योजनाओं के लिए वे अनाज का वितरण कर सकते हैं। शीघ्र ही खाद्यान्न प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डीलरों के हड़ताल होने की वजह से जिले में मुफ्त खाद्यान्न का वितरण कम दिख रहा है। आज-कल में हड़ताल खत्म होने को है। इसके उपरांत तेजी से खाद्यान्न वितरण होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुफ्त अनाज का वितरण पारदर्शी तरीके से कराया जाए। कहीं से भी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित एम ओ(पणन पदाधिकारी) के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा तुरंत उसकी जांच कराई जाए एवं शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाए।
जिला स्तर पर जिला उपभोक्ता निवारण कोषांग का गठन किया गया है जिसका दूरभाष नंबर-06272-245374 है। आपूर्ति से संबंधित मामलों की जानकारी इस नंबर पर दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर से प्रखंडों में वरीय उप समाहर्ता के द्वारा मुफ्त अनाज वितरण की जांच करायी जाएगी। इसलिए बिल्कुल पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न का वितरण किया जाए।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …