प्रो रतन कुमार चौधरी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो रतन कुमार चौधरी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने सोमवार को शोक जताया।अपने शोक संदेश में संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को शैक्षणिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि उनका जाना शिक्षा जगत के किसी ध्रुवतारा के असमय टूटने के समान है। स्वाभिमान और विश्वास की पहचान से गहरा नाता रखने वाले एक शिक्षक एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के रूप में उनकी कमी हमेशा खलेगी। अपने शोक संदेश में उन्होंने विश्वविद्यालय के कर्मठ एवं मिलनसार कर्मचारी बेचन यादव के असामयिक निधन पर भी गहरा दु:ख जताया।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने उनके निधन को मिथिला के शैक्षणिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि जीवट प्रवृत्ति के मृदुभाषी, लगनशील एवं अनुशासन प्रिय शिक्षक के रूप में वे अपनी कृतियों में हमेशा जीवंत बने रहेंगे। प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि एक कुशल प्रशासक एवं शोधप्रज्ञ शिक्षक के रूप में उनकी कृति हमेशा सराहनीय एवं अनुकरणीय बनी रहेगी।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि उनके निधन से मिथिला के शैक्षणिक जगत ने न सिर्फ अपना अनमोल रतन खो दिया बल्कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों से एक अभिभावक की तरह आत्मीय संवाद करने वाला शख्सियत हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गया। इसी तरह बेचन यादव के निधन से विश्वविद्यालय ने एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी को समय से पहले खो दिया। सीनेट सदस्य डॉ रामसुभग चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न मोर्चों पर उनके काबिलियत की कमी हमेशा खलेगी। इनके निधन पर प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, नवल किशोर झा, डाॅ सुषमा झा, मिथिलेश चौधरी, दुर्गानंद झा आदि ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal