पूर्व उप डाकपाल स्व- सीताराम सहनी का 14 वी श्रध्दाजंलि सभा आयोजित कर कर्मियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

शुभंकरपुर वार्ड नं0 8 दरभंगा के अपने निवास स्थान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री  राज किशोर सहनी के अध्यक्षता में कोविड -19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढते संक्रमण के देखते हुए सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक मास्क, दो गज की दूरी का पालन करते हुए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ,दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के ग्रुप डी एवं डाकिया के पूर्व प्रमंडलीय मंत्री व ग्रुप – सी के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप डाकपाल स्व- सीताराम सहनी का 14 वी श्रध्दाजंलि सभा आयोजित कर कर्मियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा है कि अपने सेवाकाल के दौरान सदैव स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवको पर हो रहे शोषण के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते रहते थे। और न्याय दिलाने के साथ साथ हरेक मंच से संबोधित करते हुए विभागीय कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों के सेवा शर्तों में सुधार करने के लिए भी हमेशा आवाज़ उठाते रहते थे। जब कभी भी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा हड़ताल का आह्वान होता था तो दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा में हमेशा अग्रिणी भूमिका के रूप सबसे आगे होकर कर्मचारियों को एक जुटकर हरताल का नेतृत्व करते थे। उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों को अभी भी याद किया जा रहा है। चुकी अपने पिता  सीता राम सहनी  के सेवाकाल के दौरान से ही उनके द्वारा बताए हुए रास्ते पर चल कर आज इस मुकाम तक पहुंचने में उनका अहम भूमिका रही है। मौके पर  अमर नाथ यादव डाक सेवक, राज नारायण प्रसाद चौरसिया शाखा डाकपाल, सुभाष कुमार शाखा डाकपाल आदि मौजूद थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …