Breaking News

पद्मश्री डॉ के के अग्रवाल के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जतायी शोक संवेदना

पद्मश्री डॉ के के अग्रवाल के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जतायी शोक संवेदना

कहा, एक बड़ी चेतावनी है डॉ के के अग्रवाल का निधन

देश के जानेमाने हृदय रोग विशेषज्ञ एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ के के अग्रवाल के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने मंगलवार को शोक जताया। अपने शोक संदेश में संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य स्वभाव के डॉ. अग्रवाल चिकित्सकीय विशिष्टता एवं मानव सेवा की अद्भुत मिसाल थे। उनका निधन दुखद एवं हैरान करने वाली घटना है।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने कहा कि पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके द्वारा कोरोना काल में निःस्वार्थ भाव से दी गई जानकारी से लोगों को काफी हिम्मत बंधी थी। जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें मानव सेवा का महान पूजारी बताते कहा कि जीवन पर्यंत गरीब मरीजों के समुचित इलाज के प्रति समर्पित रहने वाले चिकित्सक के रूप में वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे। प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को सचेत करने वाले चिकित्सक के साथ ऐसा होना हमारी वर्तमान चिकित्सा पद्धति की कमियों की ओर इशारा करती है।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद बेफिक्र होकर घूमते फिर रहे लोगों के लिए डॉ के के अग्रवाल का निधन एक बड़ी चेतावनी है‌। डाॅ अग्रवाल ने वैक्सीन के दोनों डोज़ ले लिए थे और दूसरा डोज़ लेने के डेढ़ महीने बाद वे कोरोना से संक्रमित हुए थे। इससे साबित होता है कि वैक्सीन कोरोना संक्रमण का समाधान नहीं है बल्कि इसके खतरा को कम करने का एक उपाय मात्र है। इनके निधन पर प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, डाॅ रामसुभग चौधरी, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, नवल किशोर झा, डाॅ सुषमा झा, दुर्गानंद झा आदि ने भी अपनी शोक संवेदना जताई।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …