सदर प्रखंड के अंतर्गत भालपट्टी पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्षों से बनकर तैयार है। लेकिन इस कोरोणा महामारी के समय भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ है। इस संबंध में भालपट्टी विकास संघर्ष

समिति के मुख्य संरक्षक सह भाकपा नेता वरूण कुमार झा ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन से लेकर बिहार सरकार तक इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने इसे शीघ्र चालू करने की मांग बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी दरभंगा, सिविल सर्जन दरभंगा से की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर इस महामारी के समय में इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराया जाए तो लोगों को सदर पीएचसी, डीएमसीएच या प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर इलाज करवाकर होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। अगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र चालू नहीं कराया जाता है तो लॉकडाउन का उल्लंघन कर जनता आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन में बिहार सरकार पर होगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal