Breaking News

डाॅ प्रभात कुमार के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया

डाॅ प्रभात कुमार के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया
प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने बुधवार को शोक जताया। अपने शोक संदेश में संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों से आजीवन सक्रिय रूप से जुड़े रहे डाॅ प्रभात कुमार को बिहार के लोगों के लिए पहली बार पटना में एंजियोप्लास्टी की सुविधा बहाल करने वाले चिकित्सक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
उनके असामयिक निधन पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, डाॅ रामसुभग चौधरी, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, नवल किशोर झा, डाॅ सुषमा झा, दुर्गानंद झा आदि ने भी अपनी शोक संवेदना जताई।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …