जरूरतमंद लोगों की मदद में लगातार तीसरे दिन जुटे रहे सी एम साइंस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स
कम्युनिटी पुलिस (उड़ान), पटना के आह्वान पर लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंद एवं असमर्थ लोगों की मदद में बुधवार को लगातार तीसरे दिन सी एम साइंस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स जुटे रहे। बुधवार को उन्होंने जरूरतमंद लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचाने के साथ ही उनके बीच राहत सामाग्री एवं भोजन के पैकट वितरित किया। जानकारी देते हुए सी एम साइंस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ अभय सिंह ने बताया कि कैडेट्स ने बुधवार को शहर के आयकर चौराहा एवं टाउन हॉल इलाके के साथ-साथ कादिराबाद, बेला, कटहलबाड़ी, दरभंगा टावर, रेलवे स्टेशन, दोनार, अल्लपट्टी, होते हुए लहेरिया सराय टावर, हजमा चौराहा से लेकर नाका 6 और उर्दू मोहल्ला के रिहायशी इलाकों के साथ ही डीएमसीएच में भर्ती कोरोना के मरीजों के बीच भोजन पैकेट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने डीएमसीएच के मरीजों के उपयोग के लिए लाये गये ऑक्सीजन सिलेंडर को वाहन से उतारकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में भी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की मदद की।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कम्युनिटी पुलिस की ओर से फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का इंतजाम किया गया है। जो शहर के जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहा है। सभी गतिविधियां कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए किया जा रहे है। जिसमें साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता के साथ इसकी समुचित पैकिंग एवं वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर में जरूरतमंद लोगों के भोजन एवं वैक्सिनेशन की आवश्यकता की सूचना इकट्ठा करने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके लिए जिला नोडल सुशील कुमार कुमार के नेतृत्व में हेल्पलाइन नंबर – 9097907701 एवं 0612-2219241 जारी किए गये हैं। दरभंगा जिला नोडल सुशील कुमार के नेतृत्व में कैडेट चिंटू कुमार सिंह, अश्वनी कुमार ठाकुर, सोहन कुमार, अजय कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार पासवान, आकाश कुमार, गणेश कुमार एवं दशरथ कुमार आदि इस कार्य को संपादित करने में सक्रिय रूप से जुटे हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal